ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर:हापुड़ में ओवरलोडिंग और शराब पीकर ड्राइविंग पर होगी सख्ती

Oct 06, 2026 - 17:08
0
ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर:हापुड़ में ओवरलोडिंग और शराब पीकर ड्राइविंग पर होगी सख्ती
हापुड़ में मंगलवार शाम 4 बजे डीएम कविता मीना ने सड़क सुरक्षा को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने सड़क हादसे रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने को कहा। ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे सुरक्षा उपकरण डीएम ने कहा कि हादसों वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। इससे वाहन चालकों को आगे के खतरनाक स्थानों की जानकारी मिल सकेगी। सड़क सुरक्षा से जुड़े काम समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए। ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई डीएम ने ओवरलोडिंग, अवैध वाहनों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने को कहा गया। स्कूली वाहनों की होगी जांच स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। डीएम ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर नियमित जांच करने के निर्देश दिए। हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए चलेगा अभियान डीएम ने हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता अभियान चलाने को कहा। सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। ‘सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता’ डीएम कविता मीना ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी विभाग मिलकर काम करें। लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, सीओ जितेंद्र शर्मा, DIOS श्वेता पुठिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User