दुबई से आया अत्याधुनिक ARFF वाहन, लागत 6.7 करोड़ रूपए:120 की रफ्तार से दौड़ेगा 36 टन का फायर टेंडर, 10 हजार लीटर पानी से बुझाएगा आग

Oct 06, 2026 - 17:08
0
दुबई से आया अत्याधुनिक ARFF वाहन, लागत 6.7 करोड़ रूपए:120 की रफ्तार से दौड़ेगा 36 टन का फायर टेंडर, 10 हजार लीटर पानी से बुझाएगा आग
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्या की अग्निशमन और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। एयरपोर्ट को अत्याधुनिक Airfield Rescue and Fire Fighting (ARFF) फायर टेंडर मिला है। दुबई से आयात किए गए इस वाहन की कीमत करीब 6.7 करोड़ रुपए है। इसे दुनिया की प्रमुख फायरफाइटिंग उपकरण निर्माता कंपनी NAFFCO ने तैयार किया है। 10 हजार लीटर पानी, दो मॉनिटर से होगी फायर फाइटिंग एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि नए ARFF वाहन में 10 हजार लीटर पानी रखने की क्षमता है। इसमें दो अत्याधुनिक फायरफाइटिंग मॉनिटर लगाए गए हैं। एक मॉनिटर वाहन के आगे बंपर पर और दूसरा छत पर लगाया गया है। दोनों मॉनिटर के जरिए विमान में आग लगने या एयरपोर्ट परिसर में बड़े अग्निकांड के दौरान तेजी से पानी और अग्निशमन सामग्री का छिड़काव किया जा सकेगा। 36 टन वजन, फिर भी 120 किमी की रफ्तार वाहन का वजन करीब 36 टन है। इसके बावजूद यह 115 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। यानी आपात स्थिति में भारी वाहन होने के बावजूद यह कम समय में रनवे या हादसे वाली जगह तक पहुंच सकेगा। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में वाहन की तेज रफ्तार राहत और बचाव अभियान में अहम साबित होगी। रेस्क्यू उपकरणों से भी लैस नया वाहन केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं है। इसमें आधुनिक रेस्क्यू उपकरण भी उपलब्ध हैं। विमान दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में फायर फाइटिंग के साथ यात्रियों और अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह ARFF वाहन तेज गति, अधिक जल क्षमता, आधुनिक रेस्क्यू उपकरण और शक्तिशाली अग्निशमन प्रणाली का संयोजन है। इससे अयोध्या एयरपोर्ट की विमान अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User