ब्लैकमेल कर किशोरी के कान के बुंदे उतरवाए:इज्जतनगर में 14 साल की छात्रा को बनाया निशाना, मां की शिकायत पर केस दर्ज

Oct 11, 2026 - 18:11
0
ब्लैकमेल कर किशोरी के कान के बुंदे उतरवाए:इज्जतनगर में 14 साल की छात्रा को बनाया निशाना, मां की शिकायत पर केस दर्ज
बरेली के इज्जतनगर में एक 14 साल की किशोरी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी का फोटो खींचकर उसे वायरल करने की धमकी दी और उसके कान के बुंदे ले लिए। किशोरी की मां ने बताया कि स्कूल जाते समय उनकी बेटी की पहचान महलऊ निवासी आमान से हुई थी। आमान ने चुपके से किशोरी का फोटो खींच लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। इसी धमकी के दबाव में आरोपी ने किशोरी से कान के बुंदे ले लिए। परेशान किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद मां ने इज्जतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी की उम्र 14 साल होने के कारण पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User