उन्नाव में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव:11 महीने पहले हुई थी शादी, पुलिस ने प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई
उन्नाव में शुक्रवार को आम के पेड़ पर गमछे और दुपट्टे के सहारे फंदे से लटके युवक-युवती के शव मिले। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले की आशंका जता रही है। देखिए मामले से जुड़ी तस्वीर… अब पूरा मामला पढ़िए... बिहार थाना क्षेत्र में पाटन-पनहन मार्ग पर नहर से करीब 200 मीटर दूर दोनों का शव गमछे और दुपट्टे से लटका मिला। मृतकों की पहचान पुरवा थाना क्षेत्र के महरामऊ निवासी प्रीति रावत (20) और चित्ता खेड़ा निवासी अमन कुमार रावत (23) के रूप में हुई है। नवंबर में हुई थी प्रीति की शादी प्रीति के भाई सचिन रावत के मुताबिक, उसकी शादी नवंबर में सातन गांव निवासी सोनू से हुई थी। आरोप है कि पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर पिता श्यामलाल उसे मायके ले आए थे। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही थी। हालांकि, मृतका अमन रावत के संपर्क में कैसे आई, उन्हें कहाँ बुलाया गया था और वे दोनों इस सुनसान जगह पर कैसे पहुँचे, इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। वहीं जब युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)