बलिया जनपद में जन चौपाल:विरेंद्र पाठक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, योजनाओं के बारे में बताया
बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र अंतर्गत केवटलिया चौबे में शनिवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इंजीनियर विरेंद्र पाठक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। संचालन शम्भू शरण बेहाल ने किया। इस मौके पर अशोक पाठक, चन्द्र प्रकाश पाठक, धीरज यादव, भोला, दिनेश राजभर, शिवांकर राजभर, सुमित साहनी, सोनू यादव, सन्नी गोंड आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)