बलिया के मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की कतार:मां मंगला भवानी से मां शांकरी भवानी मंदिर तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी

Oct 15, 2026 - 10:21
0
बलिया के मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की कतार:मां मंगला भवानी से मां शांकरी भवानी मंदिर तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी
बलिया में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। जिले के मां मंगला भवानी मंदिर, उचेड़ा स्थित मां भवानी मंदिर, शंकरपुर स्थित मां शांकरी भवानी मंदिर, ब्रम्हाइन स्थित मां ब्रम्हाणी देवी मंदिर और खरीद स्थित माता मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा सिकंदरपुर स्थित जल्पा-कल्पा देवी मंदिर, गायघाट स्थित मां पचरूखा देवी मंदिर, पचदेवी मंदिर, कपूरी स्थित मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर और गुदरी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे। शोभनाथपुर स्थित मां भगवती मंदिर, दुर्जनपुर स्थित मां काली मंदिर, रेवती स्थित मां दुर्गा मंदिर और काली माता मंदिर के साथ ही बांसडीह व सहतवार स्थित मां दुर्गा मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। जापलिंगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु यहां कलश स्थापना करते हैं। नवरात्र के दौरान जिले के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग आकर कलश स्थापित करते हैं। दिनभर मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User