छात्रा बनी एक दिन की बैंक मैनेजर:बैंकिंग से रूबरू हुईं छात्राएं, अर्शिफा ने एक दिन संभाली मैनेजर की जिम्मेदारी

Oct 15, 2026 - 10:21
0
छात्रा बनी एक दिन की बैंक मैनेजर:बैंकिंग से रूबरू हुईं छात्राएं, अर्शिफा ने एक दिन संभाली मैनेजर की जिम्मेदारी
कानपुर देहात में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में पहल की गई। कंपोजिट स्कूल ख्वाजा फूल की कक्षा आठ की छात्रा अर्शिफा को ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा की पिंडार्थू शाखा में एक दिन के लिए बैंक मैनेजर बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को बैंकिंग व्यवस्था की जानकारी देने के साथ उन्हें जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम मिशन शक्ति की ब्लॉक नोडल कंचन शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को बैंकिंग व्यवस्था से परिचित कराने तथा उनके भीतर आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व के गुण विकसित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर छात्राएं लक्ष्मी, प्रिया, सुप्रिया, पल्लवी, कशिश, महक, प्रियांशी, रौनक, नंदनी, राशि और अंजलि सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं मंजुला अवस्थी, रेखा कुशवाहा, गोल्डन राजकुमार, गोल्डन बेगम तथा बैंक मैनेजर अंकित सचान भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User