बलिया के स्कूल में स्काउट-गाइड जांच शिविर:DM ने किया शुभारंभ, 126 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

Oct 10, 2026 - 17:53
0
बलिया के स्कूल में स्काउट-गाइड जांच शिविर:DM ने किया शुभारंभ, 126 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
सुखपुरा स्थित ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल में भारत स्काउट और गाइड (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में राज्य पुरस्कार एवं तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को इस शिविर का औपचारिक शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कुल 126 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार, राज्य पुरस्कार जांच के तहत 12 स्काउट और 14 गाइड सहित 26 प्रतिभागी शामिल हुए, जबकि तृतीय सोपान जांच शिविर में लगभग 100 स्काउट-गाइड ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों की दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा की भावना का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त शैलेश प्रकाश की देखरेख में आयोजित इस शिविर का संचालन जिला स्काउट मास्टर अरविन्द कुमार सिंह व जिला संगठन आयुक्त सौरभ कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अजीत कुमार पाण्डेय, जिला कमिश्नर स्काउट डॉ. विश्वरंजन सिंह, जिला कमिश्नर गाइड प्रतिमा सिंह और प्रशिक्षण आयुक्त निर्भय नारायण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User