बलिया की छात्रा की उपलब्धि:राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में रागिनी ने स्वर्ण पदक जीता

Oct 05, 2026 - 12:29
0
बलिया की छात्रा की उपलब्धि:राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में रागिनी ने स्वर्ण पदक जीता
डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, उदयभान बलिया की छात्रा रागिनी ने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और बलिया का नाम रोशन किया। रागिनी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और बलिया जनपद में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर यह सफलता हासिल की। रागिनी अब SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) में अपने प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंह और कोच संगम वर्मा ने रागिनी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके माता-पिता में हर्ष और गर्व का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User