बरेली पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP पर तीखा हमला:बोले- ‘ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बदतर लुटेरी सरकार; 2027 में UP से विदाई तय’
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश बेचने के मामले में मौजूदा सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी को भी पीछे छोड़ दिया है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और संवैधानिक संस्थाओं को गुलाम बना लिया गया है। 2027 में उत्तर प्रदेश और 2029 में केंद्र से भाजपा की विदाई ही लोकतंत्र और संविधान को बचा सकती है। यूपी में रोजाना 10 से 15 हत्याएं, अपराधियों को सरकारी संरक्षण योगी सरकार पूरी तरह से जंगलराज का पर्याय बन चुकी है। प्रदेश में हर दिन 10 से 15 हत्याएं और कई बलात्कार की घटनाएं दर्ज हो रही हैं, जिससे उत्तर प्रदेश अपराध तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। पिछली सरकारों में अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होते थे, लेकिन अब भाजपा से जुड़े अपराधियों को खुलेआम बचाया जा रहा है। अडानी को कौड़ियों के भाव बांटी जा रही देश की संपत्ति मोदी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह न होकर केवल अपने कॉर्पोरेट मित्रों के हितों के लिए काम कर रही है। देश के युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के बजाय बंदरगाह, हवाई अड्डे और एलआईसी जैसी महत्वपूर्ण संपत्तियां कौड़ियों के भाव अडानी समूह को सौंपी जा रही हैं। सरकार युवाओं का भविष्य दांव पर लगाकर देश की धरोहरों की नीलामी में लगी है। स्कूल बंद हो रहे, शराब के ठेके खुल रहे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर महंगा कर आम जनता और गरीबों से दूर किया जा रहा है। प्राथमिक व माध्यमिक स्तर पर स्कूल बंद किए जा रहे हैं, जबकि गली-गली शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज होने का दावा केवल कागजों तक सीमित है; धरातल पर दवा और इलाज के अभाव में मरीज तड़प रहे हैं। चुनाव आयोग बना कठपुतली, Gen Z ने हिला दी नींव निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पूरी तरह खत्म हो चुकी है और वह सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट को इसका स्वतः संज्ञान लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। आज का युवा (Gen Z) अब इस बेईमानी और तानाशाही के खिलाफ खड़ा हो चुका है, जिसने सरकार की नींव हिला दी है। प्रतिशोध की राजनीति: आजम खां जैसे कद के नेता पर भैंस चोरी का केस समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां पर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। 10 से 12 बार विधायक और सांसद रहे नेता पर मुर्गी और भैंस चोरी के हास्यास्पद मुकदमे थोप दिए गए। रामपुर विकास प्राधिकरण बनने से 10 साल पहले स्थापित जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने की साजिश रची गई। जेल में बंद होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 'एक देश-एक चुनाव' ढकोसला, देश को चाहिए ‘एक देश-एक शिक्षा’ भाजपा का 'एक देश, एक चुनाव' का राग केवल जनता को भटकाने की ढकोसलेबाजी है। अगर सरकार वाकई सुधार चाहती है, तो देश में 'एक देश, एक शिक्षा' (One Nation, One Education) लागू करे। केवल एक जगह का नाम संत रविदास नगर रख देने से दलित-पिछड़ों का कल्याण नहीं होगा; सरकार की नीयत में भारी खोट है। 2027 में यूपी और 2029 में केंद्र से भाजपा मुक्त भारत का आह्वान प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए सीजेपी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए और प्रस्तावित रैली को जबरन स्थगित कराया। अब समय आ गया है कि दलित, पिछड़े (ओबीसी) और मुस्लिम वर्ग के साथ सभी विपक्षी दल एक मंच पर आएं। 2027 में 'यूपी बचाओ-भाजपा हटाओ' और 2029 में 'देश बचाओ-भाजपा हटाओ' के संकल्प से ही संविधान की रक्षा संभव है। बरेली पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP पर तीखा हमला: बोले- ‘ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बदतर लुटेरी सरकार; 2027 में UP से विदाई तय’ कहा- ‘योगी सरकार जंगलराज की पर्याय बनी, UP में रोज 10-15 हत्याएं’ EC पर बरसे: बोले- ‘आयोग भाजपा की कठपुतली, मुख्य चुनाव आयुक्त पर सख्त एक्शन ले सुप्रीम कोर्ट’ आजम खां के बचाव में उतरे: ‘10 बार के MLA-MP पर मुर्गी-भैंस चोरी का मनगढ़ंत केस थोपा’ देश बेचने में जुटी भाजपा सरकार
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)