बलिया में 10 थाना प्रभारियों के तबादले:एसपी ओमवीर सिंह ने बदली तैनाती, कई थानाध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी
बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दस थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इसमें कई थानों के इंचार्ज बदले गए हैं। थानाध्यक्ष दुबहड़ अनुपम जायसवाल को नरहीं थानाध्यक्ष के लिए भेजा गया है। वहीं, चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को दुबहड़ का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। नरहीं के थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह अब सिकंदरपुर थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस लाइन से अनिल कुमार उपाध्याय को उभांव का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सिकंदरपुर के थानाध्यक्ष सुशील दूबे को थानाध्यक्ष खेजुरी भेजा गया है। एसटी सेल से राजेश बहादुर सिंह को बांसडीहरोड का थानाध्यक्ष बनाया गया है। खेजुरी के थानाध्यक्ष लालमणि सरोज अब चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष होंगे। भीमपुरा के थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा को थानाध्यक्ष पकड़ी और पकड़ी के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को थानाध्यक्ष भीमपुरा भेजा गया है। बांसडीहरोड के थानाध्यक्ष बंश बहादुर को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)