बलिया में 107 गुम मोबाइल बरामद:पुलिस ने मालिकों को लौटाए, 1075 मोबाइल की रिकवरी
बलिया पुलिस की सर्विलांस सेल ने गुम हुए 107 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 21.40 लाख रुपये है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इन मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपा। यह कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल ने की। टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से इन फोनों को ट्रेस किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक कुल 1075 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपए है। मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने या साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें। एसपी ने बरामदगी करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)