गोदलामऊ सीएचसी में नसबंदी शिविर:45 महिलाओं का सफल ऑपरेशन
सीतापुर के गोदलामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत एक विशाल नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा की देखरेख में आयोजित इस शिविर में सर्जन डॉ. अब्बास अली द्वारा 45 महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया गया। शिविर में ऑपरेशन के बाद महिलाओं को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस के विशेष प्रबंध किए गए थे। एंबुलेंस प्रभारी अभिनव यादव ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए आसपास के अन्य ब्लॉकों से भी 102 एंबुलेंस को गोदलामऊ बुला लिया गया था, ताकि किसी भी महिला को अस्पताल से घर लौटने में असुविधा का सामना न करना पड़े। ऑपरेशन के तत्काल बाद सभी महिलाओं को एंबुलेंस से सुरक्षित उनके घर भेजा गया। इस दौरान व्यवस्था को सुचारू बनाने में ईएमटी नरसिंह, हरिकेश, जितेंद्र और एंबुलेंस चालक दीपक व संतराम का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)