बलिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ज्ञापन:मानदेय वृद्धि और प्रोत्साहन राशि शामिल करने हेतु सीएम से की मांग
बलिया में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय बढ़ोतरी के संबंध में मांग रखी गई। संघ ने कहा कि अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। इसके बाद बाल विकास पुष्टाहार विभाग, लखनऊ की ओर से जारी आदेश में 1,500 रुपए अतिरिक्त मानदेय और 2,500 रुपए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की बात कही गई है। संघ का कहना है कि प्रोत्साहन राशि के रूप में बढ़ोतरी किए जाने से कार्यकत्रियों पर आर्थिक, मानसिक और सामाजिक दबाव बढ़ने की आशंका है। संघ ने मांग की कि कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के हित में 2,500 रुपए की प्रोत्साहन राशि को राज्यांश के मूल अतिरिक्त मानदेय में शामिल किया जाए। इससे प्रदेश की करीब चार लाख आंगनबाड़ी कर्मियों को इसका स्पष्ट लाभ मिल सकेगा। ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष उषा सिंह, जिला संरक्षक अजय कुमार सिंह, महामंत्री वंशबहादुर यादव, वरिष्ठ जिला उपसंरक्षक मोहन लाल सिंह, अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, हृदयनारायण दुबे और चंद्रशेखर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)