झाड़ियों में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव:बहराइच में कान के पास घाव के निशान, पुलिस ने जताई जानवर द्वारा काटने की आशंका

Oct 08, 2026 - 13:34
0
झाड़ियों में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव:बहराइच में कान के पास घाव के निशान, पुलिस ने जताई जानवर द्वारा काटने की आशंका
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब दस झाड़ियों में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की पहचान तिवारीपुरवा गांव निवासी रामफल के रूप में हुई। उनके कान के पास घाव के निशान मिले, जिससे कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने शुरुआती जांच में कान किसी जानवर द्वारा काटे जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि रामफल बुधवार सुबह चारा काटने घर से निकले थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार को गांव के पास झाड़ियों में उनका शव मिला। ग्रामीणों ने हरदी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस के मुताबिक आसपास के इलाके का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में कान किसी जंगली या अन्य जानवर द्वारा काटे जाने की आशंका है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User