बलिया में बाढ़ से 20 परिषदीय स्कूल बंद:गंगा-सरयू की बाढ़ से बच्चों की पढ़ाई पर असर, जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर

Oct 04, 2026 - 22:58
0
बलिया में बाढ़ से 20 परिषदीय स्कूल बंद:गंगा-सरयू की बाढ़ से बच्चों की पढ़ाई पर असर, जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर
बलिया में बाढ़ का असर लगातार बना हुआ है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा है। जिले के 20 सरकारी स्कूलों को बाढ़ के कारण बंद कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सरयू और गंगा नदी की बाढ़ से सभी विकास खंडों के कुल 20 स्कूल प्रभावित हुए हैं। पानी उतरने के बाद स्कूलों की कम से कम दो दिन पूरी सफाई की जाती है। इसके बाद ही पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया जाता है। अभी रेवती विकास खंड में सात स्कूल सरयू नदी की बाढ़ से बंद हैं। इसी तरह मुरली छपरा ब्लॉक में नौ और बैरिया में दो स्कूल गंगा नदी की बाढ़ से बंद हैं। करीब एक महीने पहले गोपाल नगर टाड़ी का एक स्कूल सरयू नदी में समा गया था। इस स्कूल को दोबारा बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उसी ग्राम पंचायत में नया स्कूल बनाया जाएगा। गंगा और सरयू नदियों का पानी कम हो रहा है, लेकिन दोनों का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User