संभल में दो गांवों में 12 लाख की चोरी:एक घर में दिनदहाड़े छत के रास्ते घुसे चोर, दूसरे में दीवार में कूमल कर वारदात
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में 12 लाख रुपए से अधिक की चोरी का दावा किया गया है। रविवार को शाहबाजपुर कलां गांव में दिनदहाड़े बंद मकान में चोरी हुई। वहीं सैदपुर जयराम गांव में शनिवार रात चोरी की बात सामने आई है। बंद मकान में छत के रास्ते घुसने का दावा शाहबाजपुर कलां निवासी इब्राहिम गांव में फल का ठेला लगाता है। रविवार को उसकी पत्नी मकान में ताला लगाकर अपनी बहन के घर गई थी। इब्राहिम भी फल बेचने के लिए घर से बाहर था। रविवार शाम करीब 5 बजे घर पहुंचा तो सामान बिखरा मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। अलमारी तोड़कर नकदी और जेवर चोरी इब्राहिम के मुताबिक, चोर अलमारी का ताला तोड़कर करीब 1.90 लाख रुपए नकद ले गए। इसके अलावा सोने का हार, पेंडल, लौंग, अंगूठी और चांदी की दो जोड़ी चेन भी चोरी हुई हैं। पीड़ित ने कुल करीब 6 लाख रुपए के सामान की चोरी का दावा किया है। पुलिस चौकी से 700 मीटर दूर हुई वारदात चोरी की घटना मंसूरपुर माफी पुलिस चौकी से करीब 700 मीटर की दूरी पर हुई। रविवार शाम 5:15 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 6:30 बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। दूसरे गांव में भी चोरी का दावा दूसरी घटना मढ़न पुलिस चौकी क्षेत्र के सैदपुर जयराम गांव की बताई गई है। यहां जोगिंदर पुत्र बाबू के मकान में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि चोरी होने का दावा किया गया है। उसकी पत्नी पूजा के अनुसार, घर से 10 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के 22 जेवर चोरी हुए हैं। दीवार में कूमल कर घर में घुसने का आरोप उन्होंने कुल करीब 6 लाख रुपए के सामान की चोरी बताई है। पीड़ित परिवार के अनुसार, अज्ञात चोर जंगल की ओर से घर तक पहुंचे। इसके बाद दीवार में कूमल कर मकान के अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दूसरे मामले की जानकारी नहीं थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया- शाहबाजपुर कलां में चोरी की सूचना मिली है। वह मौके पर पहुंचे हैं। जांच की जा रही है। सैदपुर जयराम में चोरी की घटना की जानकारी से उन्होंने इनकार किया। उन्होंने कहा- इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)