बलिया में लावारिश मोटरसाइकिलों की नीलामी:90 हजार में बिकीं 11 बाइक
पुलिस महानिदेशक (लखनऊ) द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन-2' अभियान के तहत शनिवार को थाना दुबहड़ से संबंधित 11 लावारिस एवं निस्तारण योग्य मोटरसाइकिलों की नीलामी कराई गई। थाना गड़वार परिसर में आयोजित इस प्रक्रिया में सभी 11 बाइकों को कुल 90 हजार रुपये में नीलाम किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण में लावारिस वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को गठित समिति की देखरेख में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ नीलामी संपन्न हुई। इस दौरान नीलामी समिति में शामिल उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी असगर अली, संभागीय सहायक परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) अनिल कुमार राय और थानाध्यक्ष दुबहड़ अनुपम जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)