बलिया में मांझी चेकपोस्ट गोलीकांड का खुलासा:प्रेम-विवाह से नाराज परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को मारी थी गोली, दूसरे की जांघ में लगी; दो आरोपी गिरफ्तार

Oct 04, 2026 - 15:36
0
बलिया में मांझी चेकपोस्ट गोलीकांड का खुलासा:प्रेम-विवाह से नाराज परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को मारी थी गोली, दूसरे की जांघ में लगी; दो आरोपी गिरफ्तार
बैरिया पुलिस ने मांझी चेकपोस्ट के पास 3 अक्टूबर की रात हुए गोलीकांड का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम विवाह से नाराज होकर आरोपियों ने ट्रैक्टर चालक रितेश यादव को निशाना बनाकर गोली चलाई थी। निशाना चूकने से गोली रितेश को नहीं लगी और ट्रैक्टर पर बैठे लीला छपरा निवासी बबलू कुमार गुप्ता की जांघ में जा लगी। पुलिस ने मामले में चांददियर गांव निवासी रमाशंकर यादव और दयाशंकर यादव उर्फ टुन्नू को गिरफ्तार किया है। 3 अक्टूबर की रात बबलू बिहार से लौट रहे थे। ट्रैक्टर रितेश यादव चला रहा था। मांझी पुल चेकपोस्ट के पास आरोपियों ने रितेश को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली बबलू की जांघ में लग गई। घायल को सोनबरसा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे बलिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुशील कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सूचना पर घेराबंदी कर रमाशंकर और दयाशंकर को गिरफ्तार किया गया। प्रेम विवाह से नाराजगी का आरोप पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गांव की एक युवती ने रितेश यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी को लेकर परिवार और खानदान की बदनामी का हवाला देते हुए रितेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। रितेश के बिहार से लौटने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने मांझी पुल के पास उसका इंतजार किया और फायरिंग की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। तमंचा और कारतूस की बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User