बलिया में मुर्गी फार्म के पास जुआ खेलते 9 गिरफ्तार:जुआ फड़ से 3 ताश की गड्डी, 1.63 लाख और तलाशी में 55,500 रुपए मिले
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 19 हजार रुपये नकद और ताश के तीन बंडल बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि मलप (मंगवा) गांव में मुर्गी फार्म के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद नगरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सभी नौ लोगों को पकड़ लिया। जुआ फड़ और तलाशी में मिले रुपये पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 2 लाख 19 हजार रुपये बरामद किए गए। इनमें 1 लाख 63 हजार 500 रुपये जुआ फड़ से और 55 हजार 500 रुपये आरोपियों की तलाशी के दौरान मिले। इसके अलावा ताश के तीन बंडल भी बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहन प्रसाद, मिथिलेश कुमार, मन्टु राजभर, चन्दन, विपिन बिहारी ठाकुर, गोरख सिंह यादव, राजारायनी, अजय और अनमोल के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)