मैनपुरी में स्कूटी पर बैठी नाबालिग को युवक ने पीटा:बचाने आईं छोटी बहनों से भी मारपीट, परिवार ने पुलिस से की शिकायत
मैनपुरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान में एक युवक ने स्कूटी पर बैठी 15 वर्षीय रोशनी नाम की नाबालिग किशोरी को थप्पड़ मारकर गिरा दिया। यह घटना मामूली विवाद को लेकर हुई। आरोप है कि मोहल्ले के अरमान पुत्र चुन्ना ने यह हरकत की। रोशनी को बचाने आईं उसकी दो छोटी बहनों से भी मारपीट की गई। शोर सुनकर किशोरियों की मां बाहर आईं तो आरोपी ने उनसे भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बीती रात की घटना होने के बावजूद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं दी गई तो सुबह ही पूरा परिवार कोतवाली पहुंच गया और कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा और कहा है कि आरोपी आए दिन ऐसे ही मामूली बातों को लेकर सभी के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं इसलिए उन पर कठोर कार्रवाई करते हुए उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)