बलिया में रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्तदान हुआ:सीडीओ ने कहा- रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार, कई लोग बने जीवनदाता
बलिया के जिला अस्पताल में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी और गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने यह आयोजन किया। इसमें कुल 42 यूनिट रक्त दान किया गया। शिविर का उद्घाटन सीडीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने फीता काटकर किया। सीडीओ का स्वागत बुके और पौधे देकर किया गया। सीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि रक्त मानव जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। दुर्घटना, प्रसव, बड़ी सर्जरी, कैंसर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर स्थितियों में इसकी जरूरत होती है। सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि यह शिविर समाज में अच्छा संदेश देगा। डॉ. संतोष चौधरी ने बताया कि एक रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। शमशाद अहमद, सोहरब आलम, मो. शाद, अजहर जमाल समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। शैलेन्द्र पाण्डेय और अब्बू तलहा अतारी ने सभी का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)