लखनऊ यूनिवर्सिटी न्यू कैंपस में छात्रों का हंगामा:कौटिल्य हॉस्टल की मेस में एक्सपायरी पनीर से सब्जी बनाने का आरोप, जमकर हुआ बवाल
लखनऊ यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में रविवार को मेस के खाने को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। कौटिल्य छात्रावास के छात्रों ने हॉस्टल गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि मेस में एक्सपायरी पनीर से सब्जी बनाई गई। छात्रों ने मेस में खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। छात्रों ने दिखाया पनीर का पैकेट प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पनीर का पैकेट भी दिखाया। छात्रों के मुताबिक पैकेट पर 3 अक्टूबर की एक्सपायरी डेट दर्ज थी। छात्रों का आरोप है कि एक्सपायरी डेट निकलने के बाद भी इसी पनीर का इस्तेमाल मेस में सब्जी बनाने में किया गया। मेस संचालक पर कार्रवाई की मांग छात्रों ने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को मेस में खाना खाने के लिए शुल्क देना पड़ता है। इसके बावजूद खाने की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। छात्रों ने मेस में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। खाने को लेकर पहले भी हो चुका प्रदर्शन न्यू कैंपस में मेस के खाने को लेकर यह पहला विरोध नहीं है। शुक्रवार को कैलाश हॉस्टल की मेस के खाने में कीड़ा मिलने के आरोप पर छात्राओं ने प्रदर्शन किया था। छात्राओं ने मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई थी। लगातार सामने आ रही शिकायतें कौटिल्य हॉस्टल के छात्रों का कहना है कि मेस के खाने को लेकर शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। छात्रों ने कहा कि खाने की गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए। रविवार के प्रदर्शन के बाद एक बार फिर न्यू कैंपस की हॉस्टल मेस व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)