बलिया में शुगर फ्री लड्डू-मट्ठी ने महिलाओं को बनाया सशक्त:कुंती ने स्वयं सहायता समूह से कर्ज लेकर शुरुआत की, दूसरी महिलाओं को दे रहीं रोजगार
बलिया के बैरिया ब्लॉक की मधुबनी ग्राम पंचायत की रहने वाली कुंती प्रजापति ने घर बैठे शुगरफ्री लड्डू और मट्ठी बनाने का काम शुरू किया है। वह अपने हुनर और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन गई हैं। कुंती अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहती थीं। उन्होंने कुम्हार महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष के तौर पर समूह से कर्ज लिया। पति के सहयोग से उन्होंने यह काम शुरू किया। पहले उन्होंने शुगरफ्री लड्डू बनाए, फिर मट्ठी का काम भी शुरू किया। उनका काम धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कुंती अपने उत्पाद बलिया के बाजार में बेचती हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है। कुंती का लक्ष्य सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बनना नहीं है। वह अपने काम को बढ़ाकर गांव की दूसरी महिलाओं को भी रोजगार देना चाहती हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को अपने हुनर को पहचानकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)