पिहानी में पितरों का तर्पण:गायत्री प्रज्ञा पीठ में अनुष्ठान, पूर्वजों को दी गई भावपूर्ण विदाई

Oct 10, 2026 - 15:09
0
पिहानी में पितरों का तर्पण:गायत्री प्रज्ञा पीठ में अनुष्ठान, पूर्वजों को दी गई भावपूर्ण विदाई
हरदोई के पिहानी में पितृपक्ष के अंतिम दिन पितृ अमावस्या पर गायत्री प्रज्ञा पीठ के अनुसुइया भवन में श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण कर पूर्वजों को भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान सनातन परंपरा के अनुसार पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। 15 दिनों से लगातार चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का संचालन गायत्री प्रज्ञा पीठ के व्यवस्थापक देवेंद्र मिश्रा ने किया। यज्ञ की व्यवस्था रजनीश मिश्रा ने संभाली। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने तर्पण कर अपने पूर्वजों को याद किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में पितृपक्ष की परंपराओं और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User