बलिया में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए पहचान के पुख्ता इंतजाम:EPIC नहीं है तो आधार, पैन या पासपोर्ट से भी डाल सकेंगे वोट

Oct 09, 2026 - 08:52
0
बलिया में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए पहचान के पुख्ता इंतजाम:EPIC नहीं है तो आधार, पैन या पासपोर्ट से भी डाल सकेंगे वोट
बलिया में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में मतदान के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसका उद्देश्य फर्जी मतदान रोकना और मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। जिले में 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए मान्य दस्तावेज दिखाना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जिन मतदाताओं के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) है, उन्हें मतदान केंद्र पर वही दिखाना होगा। पहचान पत्र के जरिए मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कोई दूसरे व्यक्ति के नाम पर मतदान न कर सके। EPIC नहीं होने पर 11 वैकल्पिक दस्तावेजों की सुविधा जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, यदि कोई मतदाता EPIC नहीं दिखा पाता है, तो वह भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित 11 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर अपनी पहचान साबित कर सकता है। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और भारतीय पासपोर्ट जैसे दस्तावेज शामिल हैं। मान्य मूल दस्तावेज लेकर पहुंचें मतदाता जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केंद्र पर अपना EPIC या आयोग की ओर से मान्य वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें। इससे पहचान सत्यापन में आसानी होगी और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User