बलिया में सर्वपितृ अमावस्या पर गंगा तटों पर उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर विधि-विधान से किया पितृ विसर्जन
बलिया में सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार को गंगा के विभिन्न घाटों पर पितरों की आराधना की गई। लोगों ने विधि-विधान से पितृ विसर्जन किया। पूरे एक पक्ष तक लोगों ने अपने पितरों को जल चढ़ाया था। अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं ने पिंडदान आदि करके पितृ विसर्जन किया। जनपद के संगम घाट शिवरामपुर, महावीर घाट, माल्देपुर घाट, पचरूखिया घाट, गंगापुर घाट, भरौली घाट और सती घाट जैसे कई तटों पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पितरों का तर्पण किया। इसके बाद पुरोहितों के साथ पिंडदान भी किया गया। दिन चढ़ने तक अलग-अलग घाटों पर लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, गायत्री मंदिर में भी सैकड़ों लोगों ने एक साथ पूजा-अर्चना कर पितरों के लिए पिंडदान किया। गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि पितृ विसर्जन पर पितरों को श्रद्धा और तर्पण दिया जाता है, जिससे वे तृप्त होते हैं और उनका दिव्य सूक्ष्म सहयोग मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)