बलिया में व्यापारियों ने मनाया 'नो यूपीआई डे':QR कोड को काले कपड़े से ढककर जताया विरोध, नकद लेनदेन की अपील

Oct 02, 2026 - 16:25
0
बलिया में व्यापारियों ने मनाया 'नो यूपीआई डे':QR कोड को काले कपड़े से ढककर जताया विरोध, नकद लेनदेन की अपील
यूपीआई (UPI) लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क के विरोध में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को शहर के व्यापारियों ने 'नो यूपीआई डे' मनाया। इस दौरान आर्य समाज रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर व्यापारियों ने अपने यूपीआई क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढक दिया और ग्राहकों से केवल नकद भुगतान करने का आग्रह किया। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि उनका यह विरोध यूपीआई सेवा के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के खिलाफ है। उनका कहना है कि 15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से अधिक के पी2एम (P2M) लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू होने से कारोबारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। सरकार से पुनर्विचार की मांग इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश संगठन महामंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि यूपीआई ने डिजिटल लेनदेन को बेहद सरल बनाया है। सरकार को छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस शुल्क व्यवस्था पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User