बलरामपुर में आंधी-बारिश का असर:कई इलाकों की बिजली गुल, पेड़ गिरने से लाइनें टूटीं

Sep 26, 2026 - 13:11
0
बलरामपुर में आंधी-बारिश का असर:कई इलाकों की बिजली गुल, पेड़ गिरने से लाइनें टूटीं
बलरामपुर में तीन दिनों से लगातार बारिश और तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था पर असर डाला है। शहर और आसपास के इलाकों में पेड़ और उनकी डालियां बिजली लाइनों पर गिरीं, जिससे सप्लाई बंद हो गई। कई बिजली के पोल भी टूटकर झुक गए। विशुनापुर 11 केवी फीडर के ग्रीन सिटी खमौवा, 11 केवी सिविल लाइन इलाके में जय पैलेस, सुकून सिटी होटल, यूपीटी होटल के पास पहलवारा फीडर, 33 केवी बीएलपी सिटी लाइन, एसएसबी फीडर और बहराइच से कलेक्टर रोड पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। तेज आंधी से 33 केवी के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर में ब्लास्ट हो गया। इससे फर्स्ट का बाजार, एसएसबी, सिविल लाइन और विश्वविद्यालय की बिजली सप्लाई बंद हो गई। नहर बालागंज चौराहे से गर्ल्स कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क पर 11 केवी लाइन के तीन पोल लटक गए। खतरे को देखते हुए धर्मपुर फीडर बंद किया गया है। विभाग की टीमें खराबी ठीक करने में लगी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User