बलरामपुर में घर में घुसकर सिलेंडर-जूसर और नकदी चोरी:विशुनापुर गांव के पास पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद

Oct 04, 2026 - 09:21
0
बलरामपुर में घर में घुसकर सिलेंडर-जूसर और नकदी चोरी:विशुनापुर गांव के पास पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद
बलरामपुर में कोतवाली नगर पुलिस ने घर में घुसकर गैस सिलेंडर, जूसर मशीन और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर, एल्युमिनियम की जूसर मशीन और 1,500 रुपए नकद बरामद किए हैं। झारखंडी मंदिर के सामने रहने वाले नवीन मिश्रा पुत्र स्व. महेश्वर प्रसाद मिश्रा ने 2 अक्टूबर को कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर एक गैस सिलेंडर, जूस निकालने वाली मशीन और 2 हजार रुपए चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विशुनापुर के पास आरोपी पकड़ा गया अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने विशुनापुर गांव के पास से सादिक अली पुत्र हसमत अली निवासी विशुनापुर, थाना कोतवाली देहात, बलरामपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक भारत गैस सिलेंडर, एल्युमिनियम की जूसर मशीन और 1,500 रुपए नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रीति वर्मा, हेड कांस्टेबल पंकज तिवारी और कांस्टेबल मो. असलम शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User