जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

Oct 04, 2026 - 09:21
0
जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
महराजगंज में जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व पर शनिवार को माताएं बेटों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर पूजा कर रही थीं। इसी बीच जिले में अलग-अलग हादसों में पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीन परिवारों में पर्व की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। हादसों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिसवा के देवीपुर आजाद नगर निवासी 16 वर्षीय कृष्णा शनिवार को दोस्तों के साथ छितौनी घाट पर नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। व्रत रखी मां मीना सिंह अस्पताल पहुंचीं। बेसुध बेटे को देखकर वह बार-बार उसे उठाने का प्रयास करती रहीं। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मौसी के घर रह रहे 12 साल के किशन की भी मौत कोठीभार क्षेत्र के लोहेपार गांव में 12 वर्षीय किशन की भी पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि किशन अपनी मौसी के घर रहता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पोखरे में नहाते समय विराट गहरे पानी में चला गया घुघली क्षेत्र के पटखौली गांव में विराट पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एक दिन में तीन हादसों से पर्व की खुशियां मातम में बदलीं एक ही दिन हुई इन तीन घटनाओं ने जीवित्पुत्रिका पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। तीन परिवारों ने अपने बेटों को खो दिया। हादसों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User