बनारस के विशेश्वर द्विवेदी का एशियन मास्टर्स में कांस्य:53 देशों के 5,800 तैराकों के बीच 200 मीटर बटरफ्लाई में लहराया तिरंगा

Oct 07, 2026 - 12:55
0
बनारस के विशेश्वर द्विवेदी का एशियन मास्टर्स में कांस्य:53 देशों के 5,800 तैराकों के बीच 200 मीटर बटरफ्लाई में लहराया तिरंगा
सेकेंड एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में बनारस के तैराक विशेश्वर द्विवेदी ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में एशिया, ओशिनिया और मिडिल ईस्ट के 53 देशों के करीब 5,800 तैराक हिस्सा ले रहे हैं। एशिया एक्वेटिक्स के तत्वावधान में आयोजित इस सात दिवसीय चैंपियनशिप में 25 से लेकर 80+ वर्ष की उम्र के मास्टर्स तैराक शामिल है। यह प्रतियोगिता 4 से 10 अक्टूबर तक बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। आखिरी सेकंड में शानदार वापसी 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में मुकाबला काफी कड़ा रहा। विशेश्वर ने अंतिम सेकंडों में शानदार वापसी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के खाते में कांस्य पदक जोड़ा। प्रतियोगिता में सौरभ प्रताप सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बोले- यह सिर्फ मेरा मेडल नहीं पदक जीतने के बाद विशेश्वर द्विवेदी ने कहा, “यह सिर्फ मेरा मेडल नहीं है, बल्कि देश के तिरंगे और हर उस इंसान की दुआओं का सम्मान है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। विदेशी तैराकों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करना और ब्लॉक पर खड़े होना एक ऐसा अहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत को दिया। बनारस में खुशी, खेल प्रेमियों ने दी बधाई विशेश्वर द्विवेदी को खेल संघों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने खिलाड़ी और उनके परिवार को फोन कर बधाई दी। खेल जगत से जुड़े लोगों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनारस के खिलाड़ी की यह उपलब्धि शहर के दूसरे युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। 53 देशों के तैराक, 25 से 80+ उम्र तक के खिलाड़ी सेकेंड एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक बेंगलुरु के पदुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में किया जा रहा है। एशिया एक्वेटिक्स के तत्वावधान में स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और कर्नाटक स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय चैंपियनशिप में 25 से लेकर 80+ वर्ष की उम्र के मास्टर्स तैराक हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एशिया, ओशिनिया और मिडिल ईस्ट के 53 देशों के करीब 5,800 तैराक शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User