आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त की स्थिति की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन, दर्ज हो मुकदमा
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। जिले के कुंवर सिंह उद्यान में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं। जहां ज्ञानेश कुमार को हिटलर बताने वाले पोस्टर भी हाथों में लिए हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ से अधिक लोगों के साथ गद्दारी की है। समाजवादी पार्टी के इस प्रदर्शनमें शामिल होने सपा सांसद धर्मेंद्र यादवभी आ रहे हैं। पूर्व मंत्री बोले दर्ज हो मुकदमा
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राम आश्रम विश्वकर्मा का कहना है कि ज्ञानेश कुमार ने देश के 13 करोड़ जनता का वोट काटने का काम किया है। इसके साथ ही लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का काम किया जा रहा है। जब तक ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त रहेंगे तब तक निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे या भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इसी कारण सपा और विपक्ष के लोग गणेश कुमार के इस्तीफा की मांग कर रहे हैं इसके साथ ही ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी और राष्ट्रदो का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। संविधान के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं। आज देश के लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष हवलदार यादव विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, सपा सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, सपा प्रवक्ता विवेक सिंह, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव शहीद बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)