बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चुराए, मां-बेटे गिरफ्तार:चोरी का माल बेचने एल्डिको सोसाइटी के पीछे खड़े थे, पुलिस ने पकड़ा
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकरपुरम में बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों चोरी किए गए जेवरात बेचने की फिराक में थे। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने जवाहरपुरम स्थित एल्डिको सोसाइटी के पीछे घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नया शिवली रोड निवासी आशीष बाजपेई उर्फ बबलू और उसकी मां आशा बाजपेई के रूप में की है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया। शाम को घर लौटा तो टूटा मिला ताला पनकी निवासी संजय कुमार कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार को वह किसी काम से घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। शाम को लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे जेवरात भी गायब थे। इसके बाद उन्होंने कल्याणपुर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चोरी के जेवर बेचने की फिराक में थे आरोपी पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के आरोपी अपनी मां के साथ जवाहरपुरम स्थित एल्डिको सोसाइटी के पीछे खड़े हैं और चोरी किए गए जेवरात बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान आशीष बाजपेई उर्फ बबलू और आशा बाजपेई के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद किए। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)