डग्गामार बस की टक्कर में बीए छात्र समेत 3 घायल:सांडी से दिल्ली जा रही बस, चालक फरार; दिल्ली जा रहे 55 यात्री भी फंसे

Oct 19, 2026 - 21:34
0
डग्गामार बस की टक्कर में बीए छात्र समेत 3 घायल:सांडी से दिल्ली जा रही बस, चालक फरार; दिल्ली जा रहे 55 यात्री भी फंसे
हरदोई के पाली-रूपापुर मार्ग पर खनिकलापुर के पास सोमवार शाम करीब 6:30 बजे डग्गामार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बीए का छात्र और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सवायजपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। इससे बस में सवार करीब 55 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के ढपरापुर गांव निवासी 19 वर्षीय सुरजीत कुमार बीए का छात्र है। सोमवार को वह अपने दो साथियों 21 वर्षीय संदीप और रामसच्चे के साथ छात्रवृत्ति का फॉर्म भरवाने आया था। शाम को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाली-रूपापुर मार्ग पर खनिकलापुर के पास सांडी से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सुरजीत और संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद बस में सवार करीब 55 यात्री बीच रास्ते में फंस गए। इनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं। यात्रियों ने बताया कि वे सांडी से दिल्ली जाने के लिए बस में बैठे थे। चालक के फरार होने के बाद उन्हें रास्ते में ही छोड़ दिया गया। पुलिस बस को थाने ले आई और यात्रियों को पाली बस स्टॉप पर उतार दिया गया। यात्रियों ने मांग की कि या तो उनका किराया वापस कराया जाए या उन्हें सुरक्षित दिल्ली पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। हालांकि, सोमवार रात करीब 8 बजे तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। ऐसे में यात्रियों को परेशानी के बीच इंतजार करना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User