बंद मकान के ताले तोड़कर 7.5 लाख की चोरी:सोने की चेन, नकदी और लैपटॉप गायब

Oct 12, 2026 - 12:18
0
बंद मकान के ताले तोड़कर 7.5 लाख की चोरी:सोने की चेन, नकदी और लैपटॉप गायब
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र की बाद चौकी अंतर्गत कृष्ण वाटिका, आजमपुर कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गांव से लौटे मकान मालिक को घर के मुख्य दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे मिले। घर में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब सात से साढ़े सात लाख रुपये बताई है। मकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि वह किसी काम से गांव गए हुए थे। रविवार शाम करीब सात बजे घर लौटे तो बाहर के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सोने की चेन, नकदी समेत कई सामान चोरी पवन कुमार के मुताबिक, चोर घर से सोने की चेन, नकदी, एक लैपटॉप, एक बैटरी और एक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। इसके अलावा कुछ जरूरी कागजात भी गायब होने की आशंका है। पीड़ित ने बताया कि घर में रखी घड़ियों और मोबाइल फोन को चोरों ने हाथ नहीं लगाया, जबकि अलमारियों के ताले तोड़कर सामान निकाला गया। पीड़ित का कहना है कि वह पहले भी कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहे हैं, लेकिन कभी चोरी की घटना नहीं हुई। इस बार केवल एक दिन के लिए गांव जाने पर वारदात हो गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी उन्हें घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस से जल्द खुलासे की मांग चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित को सामान न छूने की हिदायत दी, ताकि जांच की जा सके। पवन कुमार ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। फिलहाल, चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों का पता नहीं चल सका है। चोर मकान में कब घुसे और किस रास्ते से फरार हुए, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User