बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर चोरी:दो भाइयों के घर से 60 हजार कैश भी गायब; पुलिस को घटना संदिग्ध लग रही
एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के अगतिया सराय गांव में दो भाइयों के बंद मकान से लाखों के जेवर और करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और घटना को संदिग्ध मान रही है। यह घटना थाने से कुछ ही दूरी पर मुख्य मार्ग पर स्थित मकान में हुई। पीड़ित राजकुमार और उनके भाई राजवीर शुक्रवार रात अपने दूसरे मकान में सोने गए थे। शनिवार सुबह 4 बजे परिवार के लोगों ने देखा तो मकान के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने पायल, झाले, लर, दो अंगूठियां, दो जोड़ी तोड़ियां और करधनी जैसे जेवर चुराए। इसके अलावा धान बेचने के बाद घर में रखे 60 हजार रुपये भी गायब हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)