अमरोहा में दशहरा पर 34 जगहों पर रावण दहन:सुरक्षा के लिए पुलिस-पीएसी तैनात, डीएम-एसपी करेंगे दहन
अमरोहा में मंगलवार को दशहरा पर 34 जगहों पर रावण दहन होगा। सुरक्षा के लिए मेला स्थलों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस-पीएसी तैनात रहेगी। डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। अमरोहा शहर के जेएस हिंदू इंटर कॉलेज मैदान में मुख्य मेला लगेगा। यहां राम-रावण युद्ध के बाद रावण (40 फीट), मेघनाथ और कुंभकर्ण (30-30 फीट) के पुतले शाम 7 बजे जलाए जाएंगे। करीब 15 से 20 हजार लोग पहुंच सकते हैं। डीएम और एसपी रावण दहन करेंगे, दूसरे अधिकारी भी पुतले जलाएंगे। अमरोहा शहर, रजबपुर, जलीलपुर बक्काल, धनौरा, शेरपुर, बछरायूं, गजरौला, तिगरी, कांकाठेर, उझारी और आदमपुर में 20 अक्तूबर को दहन होगा। जोया के इकौंदा और दढ़ियाल में 21 अक्तूबर, पतेई खालसा में 22 अक्तूबर, सैदनगली में 24 अक्तूबर, ढबारसी और रहरई में 26 अक्तूबर को पुतले जलाए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)