बोलेरो पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:मेरठ में हितकारी किसान इंटर कॉलेज के पास हादसा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के सकौती में रविवार सुबह सड़क हादसे में करीब 45 वर्षीय अज्ञात साइकिल सवार की मौत हो गई। हितकारी किसान इंटर कॉलेज के पास दिल्ली नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही सकौती पुलिस चौकी से कांस्टेबल ललित कुमार और उपनिरीक्षक वीनेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान के प्रयास जारी मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। हादसे में शामिल बोलेरो पिकअप का नंबर DL1LAA9216 बताया गया है। थाना प्रभारी सुमन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)