लखनऊ में नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक:छात्रों ने आत्मसंयम अपनाने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की

Oct 11, 2026 - 21:58
0
लखनऊ में नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक:छात्रों ने आत्मसंयम अपनाने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की
लखनऊ के जन भवन में रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नाटक में दिखाया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके पारिवारिक संबंधों, सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य को भी प्रभावित करती है। विद्यार्थियों ने प्रस्तुति के माध्यम से नशे से होने वाली समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने युवाओं से आत्मसंयम अपनाने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य हासिल करने की अपील की। साथ ही, नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी और सामूहिक जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। यह कार्यक्रम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User