बोतलों में अवैध पेट्रोल बेचते दो आरोपी पकड़े, VIDEO:हापुड़ में पुलिस को देखते ही भागा एक, पीछा कर दबोचा; दोनों से पूछताछ जारी
हापुड़। बुलंदशहर रोड पर बोतलों में अवैध तरीके से पेट्रोल बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकान से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के पहुंचते ही एक आरोपी भागने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने काफी दूर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को कोतवाली नगर लाकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर रोड पर एक दुकान पर पेट्रोल में मिलावट कर उसे बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था। पेट्रोल की कीमत करीब 110 रुपए प्रति लीटर थी। गुरुवार की शाम करीब 5 बजे पुलिस टीम मौके पर तब पहुंची, जब एक युवक पेट्रोल खरीदने आया था और दुकानदार ने उसे बोतल में पेट्रोल भरकर पैसे लिए थे। पुलिस को देखते ही दुकान पर हड़कंप मच गया। एक आरोपी पुलिस की पकड़ से निकलकर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और काफी दूर तक दौड़ने के बाद उसे पकड़ लिया। मौके से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर ले जाया गया। पुलिस अब मिलावट और अवैध बिक्री के मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)