बैंक कर्मचारियों ने बैठक में किया प्रदर्शन:अलीगढ़ में भी हड़ताल प्रभावी बनाने की तैयारी, 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग
अलीगढ़ में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक की कुंजीलाल शाखा के सामने जुटे और नारेबाजी की। प्रदर्शन में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल प्रस्तावित प्रदर्शनकारियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, लंबित मांगों का समाधान करने और द्विपक्षीय समझौतों का पालन करने की मांग की। UFBU अलीगढ़ के संयोजक प्रदीप चौहान ने बताया कि मांगों के समर्थन में 28, 29 और 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में जितेंद्र शर्मा, मोहित उपाध्याय, विवेक शर्मा, सुधीर सक्सेना समेत बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)