ब्राह्मण-समाज को गाली देने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग:कलेक्ट्रेट पहुंचे समाज के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
फर्रुखाबाद में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को गाली देने वाले एक युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को 12 बजे ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी (डीएम) को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बीते दिनों फर्रुखाबाद शहर के केशव नगर कॉलोनी निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में बताया गया कि युवक की गतिविधियां समाज में तनाव पैदा कर रही हैं और जातीय संघर्ष का कारण बन सकती हैं। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। समाज ने युवक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। इस दौरान फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल,ओम प्रकाश पाठक, अभिषेक श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार द्विवेदी, राजेंद्र मिश्रा, आकाश चतुर्वेदी, अनिल त्रिवेदी, रामेंद्र दुबे विपिन दीक्षित और अन्य ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)