नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट पोल का शुभारंभ:दो वार्डों में 102 स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का काम शुरू

Oct 13, 2026 - 16:18
0
नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट पोल का शुभारंभ:दो वार्डों में 102 स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का काम शुरू
देवरिया के नगर पंचायत मदनपुर में मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत करीब 70 लाख रुपये की लागत से दो वार्डों में 102 स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का काम सोमवार को शुरू हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख ने कार्य का शुभारंभ किया। इससे संबंधित मार्गों पर रात में आवागमन सुगम होने के साथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। वार्ड नंबर 10 में कोटिया से केटलिया तक 36 लाख रुपये की लागत से 52 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे। वहीं, वार्ड नंबर तीन में चौहान टोली से गोला होते हुए जनता इंटर कॉलेज तक 33 लाख रुपये की लागत से 50 पोल लगाए जाएंगे। इस मौके पर अली आजम शेख ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम में पिंटू यादव, दानिश शेख, गुड्डू शेख, हरेंद्र राजभर, आशिक अली, दुर्ग विजय यादव, संदीप यादव, सभासद और नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User