ब्रांच मैनेजर की बाइक से निकला सांप, VIDEO:हरदोई में बाइक स्टार्ट करते ही बाहर निकला, सूझबूझ से बची जान; सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

Oct 17, 2026 - 11:47
0
ब्रांच मैनेजर की बाइक से निकला सांप, VIDEO:हरदोई में बाइक स्टार्ट करते ही बाहर निकला, सूझबूझ से बची जान; सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
हरदोई में शुक्रवार दोपहर एक फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर उस समय घबरा गए, जब बाइक स्टार्ट करते ही उन्हें इंजन के पास हलचल महसूस हुई। नीचे देखने पर वहां सांप छिपा मिला। उन्होंने बिना देर किए बाइक छोड़ दी और उससे दूर हट गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बावन ब्लॉक के जगदीशपुर निवासी विष्णु सिंह शहर की अस्पताल रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वह फील्ड पर जाने के लिए बाइक स्टार्ट कर रहे थे। इसी दौरान इंजन के पास सांप दिखाई दिया। बाद में सर्पमित्र जितेंद्र ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। इंजन के पास हलचल देख बाइक से हटे विष्णु सिंह बाइक पर बैठकर उसे स्टार्ट करने ही वाले थे कि उन्हें पैरों के पास कुछ हलचल महसूस हुई। नीचे देखने पर इंजन के पास सांप छिपा नजर आया। खतरा भांपते हुए उन्होंने बाइक छोड़ दी और उससे दूरी बना ली। उनकी सतर्कता से संभावित हादसा टल गया। सर्पमित्र जितेंद्र को दी सूचना बाइक से दूर हटने के बाद विष्णु सिंह ने सर्पमित्र जितेंद्र को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जितेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाइक के कलपुर्जों के बीच छिपे सांप को सावधानी से बाहर निकालने का रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू एक्सपर्ट जितेंद्र ने काफी सावधानी से सांप को बाइक से बाहर निकाला और एक डिब्बे में सुरक्षित रखा। इसके बाद उसे अनुकूल प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद विष्णु सिंह और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रेस्क्यू का वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सर्पमित्र को बाइक के अंदर छिपे सांप का रेस्क्यू करते देखा जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सांप कभी-कभी वाहनों के इंजन या साइलेंसर के आसपास छिप जाते हैं। इसलिए लंबे समय से खड़े वाहन को स्टार्ट करने से पहले उसके आसपास और निचले हिस्से की जांच कर लेनी चाहिए। सांप दिखने पर उसे खुद पकड़ने की कोशिश करने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User