उन्नाव विधायक ने 5100 कन्याओं का पूजन किया:परिवार संग चरण वंदन कर लिया आशीर्वाद, भव्य कन्या भोज भी हुआ,

Oct 17, 2026 - 11:47
0
उन्नाव विधायक ने 5100 कन्याओं का पूजन किया:परिवार संग चरण वंदन कर लिया आशीर्वाद, भव्य कन्या भोज भी हुआ,
शारदीय नवरात्र के अवसर पर पुरवा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भक्ति और सेवा का संगम देखने को मिला। भाजपा विधायक अनिल सिंह ने अपने कंचनपुर स्थित कार्यालय में भव्य कन्या पूजन और विशाल कन्या भोज का आयोजन किया। इसमें 5100 से अधिक कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। विधायक अनिल सिंह ने अपनी पत्नी कल्पना सिंह और बेटे अक्षय प्रताप सिंह के साथ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण वंदन कर तिलक लगाया, आरती उतारी और चुनरी ओढ़ाकर उपहार व प्रसाद भेंट किया। इसके बाद कन्या भोज भी हुआ। इस दौरान विधायक अनिल सिंह भावुक हो गए। उन्होंने मां भगवती के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जीवन में जो कुछ भी है, वह माता की कृपा से ही मिला है। उन्होंने पुरवा की जनता को अपना परिवार बताया और उनका आभार जताया। तस्वीरें देखिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User