ब्रेक-फेल होने से ट्रक ने कार में मारी टक्कर:मिर्जापुर में महिला की मौत, 3 घायल; श्राद्ध के बाद प्रयागराज लौट रहा था परिवार

Oct 05, 2026 - 22:36
0
ब्रेक-फेल होने से ट्रक ने कार में मारी टक्कर:मिर्जापुर में महिला की मौत, 3 घायल; श्राद्ध के बाद प्रयागराज लौट रहा था परिवार
मिर्जापुर में ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें उषा देवी (50) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला सोमवार रात करीब 8:30 बजे ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़का मोड़ घुमान के पास का है। उषा देवी अपने बेटे अंबुज मिश्र (24), अंकित मिश्र (25) और आयुष (19) के साथ मध्यप्रदेश के छतना गांव से पिता के श्राद्ध के बाद प्रयागराज के शुकुलपुर लौट रही थीं। देर शाम ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ के पास ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खाई में जा गिरा ट्रक टक्कर मारने के बाद ट्रक खाई में जाकर रुक गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया हलिया पीएचसी में डॉक्टर अवधेश कुमार ने उषा देवी को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User