लखनऊ में 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 7.288 किलो बरामद:पुड़िया बनाकर करते थे सप्लाई, 2100 रुपए नकदी और दो फोन बरामद

Oct 05, 2026 - 22:36
0
लखनऊ में 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 7.288 किलो बरामद:पुड़िया बनाकर करते थे सप्लाई, 2100 रुपए नकदी और दो फोन बरामद
लखनऊ के पड़ोसी जिलों से गांजा लाकर बेचने वाले दो युवकों को नगराम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक गांजे की सप्लाई देने के लिए बाइक से निकले थे, लेकिन रास्ते में चेकिंग के दौरान पकड़े गए। तलाशी में उनके पास से 7.288 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई है। आपस में बांटते थे बिक्री की रकम पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे आसपास के जिलों से गांजा लाते थे और फिर उसे छोटी-छोटी पुड़िया में तैयार कर क्षेत्र में बेचते थे। इससे मिलने वाली रकम को दोनों आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि गांजा बेचकर हुई कमाई से उन्होंने मोबाइल फोन खरीदे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार गौतम (20) निवासी करोरा, थाना नगराम और अंकुश कुमार कोरी उर्फ नवीन (19) निवासी हुसैनाबाद, थाना लोनीकटरा, बाराबंकी के रूप में हुई है। नगराम पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुड़िया बनाकर आसपास के इलाकों में करते थे बिक्री पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका तरीका गांजे को बड़ी मात्रा में लाकर सीधे बेचने के बजाय उसे छोटी-छोटी पुड़िया में बांटना था। इसके बाद आसपास के इलाकों में ग्राहक तलाशकर पुड़िया बेचते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन भी वे गांजे की सप्लाई देने के लिए निकले थे। नहर पुलिया पर चेकिंग में पकड़े गए नगराम पुलिस सोमवार को हरदोइया बैराज से नहर पटरी रोड पर चन्दीदीन घोड़सारा गांव के पास नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले-नीले रंग की प्लेटिना बाइक को रोका गया। बाइक पर दो युवक सवार थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 2100 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन भी मिले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User