बरेका में सतर्कता जागरूकता अभियान:पब्लिक प्रोक्योरमेंट एंड विजिलेंस पर्सपेक्टिव पर चर्चा, पारदर्शिता और दक्षता पर दिया जोर
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत बुधवार को सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को लेकर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के सेमिनार हॉल में ‘ट्रांसफॉर्मिंग पब्लिक प्रोक्योरमेंट इन इंडिया-ट्रांसपेरेंसी, एफिशिएंसी एंड इन्क्लूसिवनेस’ विषय पर कार्यक्रम में कोंकण रेलवे, नवी मुंबई के भंडार नियंत्रक अरुण मेहता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को खरीद प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने पारदर्शिता, दक्षता, निष्पक्षता और समावेशिता के साथ खरीद प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया। अरुण मेहता ने दो सत्रों में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने क्वॉलिटी एंड कॉस्ट बेस्ड सिलेक्शन (QCBS) की अवधारणा और उपयोगिता को उदाहरणों के जरिए समझाया। साथ ही सार्वजनिक खरीद में गुणवत्ता और लागत के बीच संतुलन बनाए रखने के तरीकों पर चर्चा की। दूसरे सत्र में ‘पब्लिक प्रोक्योरमेंट एंड विजिलेंस पर्सपेक्टिव’ विषय पर चर्चा हुई। इसमें खरीद प्रक्रिया में संभावित जोखिम, सतर्कता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु, निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रक्रियात्मक शुचिता बनाए रखने के उपाय बताए गए। विभिन्न केस स्टडी के जरिए वास्तविक परिस्थितियों में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा हुई। अरुण मेहता ने बरेका से जुड़ी अपनी कार्ययात्रा के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी रेल सेवा की शुरुआत बरेका से की थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को अपने अनुभव और विभागीय ज्ञान को कनिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा करना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को सीखने और बेहतर काम करने का अवसर मिले। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया से जुड़े कई व्यावहारिक सवाल पूछे। अरुण मेहता ने उनके सवालों के जवाब दिए और वास्तविक परिस्थितियों में खरीद प्रक्रिया को बेहतर तरीके से लागू करने के तरीकों पर जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)