हरदोई में हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार:युवती के घर बुलाने के बाद युवक पर हुआ था जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत

Oct 07, 2026 - 19:10
0
हरदोई में हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार:युवती के घर बुलाने के बाद युवक पर हुआ था जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के द्वारनगला गांव में एक साल पुराने हत्या के मामले में शाहाबाद पुलिस ने बुधवार को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शाम 5:44 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम और उसके बेटे देवशर्मा के रूप में हुई है। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे। युवती के घर बुलाने के बाद हुआ था हमला वादी गिरीश चंद्र के मुताबिक, 27 मई 2025 को उनके बेटे अभय को गांव की ही युवती खुशबू ने अपने घर मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे हरिओम, उसके बेटे देवशर्मा समेत पांच लोगों ने अभय पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां 30 मई 2025 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए घटना के बाद से नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को थाना शाहाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मामले में नामजद हरिओम और उसके बेटे देवशर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, कांस्टेबल अवनीश यादव, निखिल और महिला कांस्टेबल आशू देवी शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User